Millat al-Islam

Chapter 81 · 29 verses · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

Surah At-Takwir in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah At-Takwir (1302 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

إِذَا ٱلشَّمۡسُ كُوِّرَتۡ ١जिस वक्त आफ़ताब की चादर को लपेट लिया जाएगा وَإِذَا ٱلنُّجُومُ ٱنكَدَرَتۡ ٢और जिस वक्त तारे गिर पडेग़ें وَإِذَا ٱلۡجِبَالُ سُيِّرَتۡ ٣और जब पहाड़ चलाए जाएंगें وَإِذَا ٱلۡعِشَارُ عُطِّلَتۡ ٤और जब अनक़रीब जनने वाली ऊंटनियों बेकार कर दी जाएंगी وَإِذَا ٱلۡوُحُوشُ حُشِرَتۡ ٥और जिस वक्त वहशी जानवर इकट्ठा किये जायेंगे وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ سُجِّرَتۡ ٦और जिस वक्त दरिया आग हो जायेंगे وَإِذَا ٱلنُّفُوسُ زُوِّجَتۡ ٧और जिस वक्त रुहें हवियों से मिला दी जाएंगी وَإِذَا ٱلۡمَوۡءُۥدَةُ سُئِلَتۡ ٨और जिस वक्त ज़िन्दा दर गोर लड़की से पूछा जाएगा بِأَيِّ ذَنۢبٍ قُتِلَتۡ ٩कि वह किस गुनाह के बदले मारी गयी وَإِذَا ٱلصُّحُفُ نُشِرَتۡ ١٠और जिस वक्त (आमाल के) दफ्तर खोले जाएं وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ كُشِطَتۡ ١١और जिस वक्त आसमान का छिलका उतारा जाएगा وَإِذَا ٱلۡجَحِيمُ سُعِّرَتۡ ١٢और जब दोज़ख़ (की आग) भड़कायी जाएगी وَإِذَا ٱلۡجَنَّةُ أُزۡلِفَتۡ ١٣और जब बेहिश्त क़रीब कर दी जाएगी عَلِمَتۡ نَفۡسٌ مَّآ أَحۡضَرَتۡ ١٤तब हर शख़्श मालूम करेगा कि वह क्या (आमाल) लेकर आया فَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلۡخُنَّسِ ١٥तो मुझे उन सितारों की क़सम जो चलते चलते पीछे हट जाते ٱلۡجَوَارِ ٱلۡكُنَّسِ ١٦और ग़ायब होते हैं وَٱلَّيۡلِ إِذَا عَسۡعَسَ ١٧और रात की क़सम जब ख़त्म होने को आए وَٱلصُّبۡحِ إِذَا تَنَفَّسَ ١٨और सुबह की क़सम जब रौशन हो जाए إِنَّهُۥ لَقَوۡلُ رَسُولٍ كَرِيمٍ ١٩कि बेशक यें (क़ुरान) एक मुअज़िज़ फरिश्ता (जिबरील की ज़बान का पैग़ाम है) ذِي قُوَّةٍ عِندَ ذِي ٱلۡعَرۡشِ مَكِينٍ ٢٠जो बड़े क़वी अर्श के मालिक की बारगाह में बुलन्द रुतबा है مُّطَاعٍ ثَمَّ أَمِينٍ ٢١वहाँ (सब फरिश्तों का) सरदार अमानतदार है وَمَا صَاحِبُكُم بِمَجۡنُونٍ ٢٢और (मक्के वालों) तुम्हारे साथी मोहम्मद दीवाने नहीं हैं وَلَقَدۡ رَءَاهُ بِٱلۡأُفُقِ ٱلۡمُبِينِ ٢٣और बेशक उन्होनें जिबरील को (आसमान के) खुले (शरक़ी) किनारे पर देखा है وَمَا هُوَ عَلَى ٱلۡغَيۡبِ بِضَنِينٍ ٢٤और वह ग़ैब की बातों के ज़ाहिर करने में बख़ील नहीं وَمَا هُوَ بِقَوۡلِ شَيۡطَٰنٍ رَّجِيمٍ ٢٥और न यह मरदूद शैतान का क़ौल है فَأَيۡنَ تَذۡهَبُونَ ٢٦फिर तुम कहाँ जाते हो إِنۡ هُوَ إِلَّا ذِكۡرٌ لِّلۡعَٰلَمِينَ ٢٧ये सारे जहॉन के लोगों के लिए बस नसीहत है لِمَن شَآءَ مِنكُمۡ أَن يَسۡتَقِيمَ ٢٨(मगर) उसी के लिए जो तुममें सीधी राह चले وَمَا تَشَآءُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ رَبُّ ٱلۡعَٰلَمِينَ ٢٩और तुम तो सारे जहॉन के पालने वाले ख़ुदा के चाहे बग़ैर कुछ भी चाह नहीं सकते

Translation: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.