بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
عَمَّ يَتَسَآءَلُونَ ١किस चीज़ के विषय में वे आपस में पूछ-गच्छ कर रहे है عَنِ ٱلنَّبَإِ ٱلۡعَظِيمِ ٢उस बड़ी ख़बर के सम्बन्ध में ٱلَّذِي هُمۡ فِيهِ مُخۡتَلِفُونَ ٣जिसमें वे मतभेद रखते है كـَلَّا سَيَعۡلَمُونَ ٤कदापि नहीं, शीघ्र ही वे जान लेंगे। ثُمَّ كـَلَّا سَيَعۡلَمُونَ ٥फिर कदापि नहीं, शीघ्र ही वे जान लेंगे। أَلَمۡ نَجۡعَلِ ٱلۡأَرۡضَ مِهَٰدًا ٦क्या ऐसा नहीं है कि हमने धरती को बिछौना बनाया وَٱلۡجِبَالَ أَوۡتَادًا ٧और पहाड़ों को मेख़े وَخَلَقۡنَٰكُمۡ أَزۡوَٰجًا ٨और हमने तुम्हें जोड़-जोड़े पैदा किया وَجَعَلۡنَا نَوۡمَكُمۡ سُبَاتًا ٩और तुम्हारी नींद को थकन दूर करनेवाली बनाया وَجَعَلۡنَا ٱلَّيۡلَ لِبَاسًا ١٠रात को आवरण बनाया وَجَعَلۡنَا ٱلنَّهَارَ مَعَاشًا ١١और दिन को जीवन-वृति के लिए बनाया وَبَنَيۡنَا فَوۡقَكُمۡ سَبۡعًا شِدَادًا ١٢और तुम्हारे ऊपर सात सुदृढ़ आकाश निर्मित किए وَجَعَلۡنَا سِرَاجًا وَهَّاجًا ١٣और एक तप्त और प्रकाशमान प्रदीप बनाया وَأَنزَلۡنَا مِنَ ٱلۡمُعۡصِرَٰتِ مَآءً ثَجَّاجًا ١٤और बरस पड़नेवाली घटाओं से हमने मूसलाधार पानी उतारा لِّنُخۡرِجَ بِهِۦ حَبًّا وَنَبَاتًا ١٥ताकि हम उसके द्वारा अनाज और वनस्पति उत्पादित करें وَجَنَّٰتٍ أَلۡفَافًا ١٦और सघन बांग़ भी। إِنَّ يَوۡمَ ٱلۡفَصۡلِ كَانَ مِيقَٰتًا ١٧निस्संदेह फ़ैसले का दिन एक नियत समय है يَوۡمَ يُنفَخُ فِي ٱلصُّورِ فَتَأۡتُونَ أَفۡوَاجًا ١٨जिस दिन नरसिंघा में फूँक मारी जाएगी, तो तुम गिरोह को गिरोह चले आओगे। وَفُتِحَتِ ٱلسَّمَآءُ فَكَانَتۡ أَبۡوَٰبًا ١٩और आकाश खोल दिया जाएगा तो द्वार ही द्वार हो जाएँगे وَسُيِّرَتِ ٱلۡجِبَالُ فَكَانَتۡ سَرَابًا ٢٠और पहाड़ चलाए जाएँगे, तो वे बिल्कुल मरीचिका होकर रह जाएँगे إِنَّ جَهَنَّمَ كَانَتۡ مِرۡصَادًا ٢١वास्तव में जहन्नम एक घात-स्थल है لِّلطَّٰغِينَ مَـَٔابًا ٢٢सरकशों का ठिकाना है لَّٰبِثِينَ فِيهَآ أَحۡقَابًا ٢٣वस्तुस्थिति यह है कि वे उसमें मुद्दत पर मुद्दत बिताते रहेंगे لَّا يَذُوقُونَ فِيهَا بَرۡدًا وَلَا شَرَابًا ٢٤वे उसमे न किसी शीतलता का मज़ा चखेगे और न किसी पेय का إِلَّا حَمِيمًا وَغَسَّاقًا ٢٥सिवाय खौलते पानी और बहती पीप-रक्त के جَزَآءً وِفَاقًا ٢٦यह बदले के रूप में उनके कर्मों के ठीक अनुकूल होगा إِنَّهُمۡ كَانُواْ لَا يَرۡجُونَ حِسَابًا ٢٧वास्तव में किसी हिसाब की आशा न रखते थे وَكَذَّبُواْ بِـَٔايَٰتِنَا كِذَّابًا ٢٨और उन्होंने हमारी आयतों को ख़ूब झुठलाया وَكُلَّ شَيۡءٍ أَحۡصَيۡنَٰهُ كِتَٰبًا ٢٩और हमने हर चीज़ लिखकर गिन रखी है فَذُوقُواْ فَلَن نَّزِيدَكُمۡ إِلَّا عَذَابًا ٣٠अब चखो मज़ा कि यातना के अतिरिक्त हम तुम्हारे लिए किसी और चीज़ में बढ़ोत्तरी नहीं करेंगे। إِنَّ لِلۡمُتَّقِينَ مَفَازًا ٣١निस्सदेह डर रखनेवालों के लिए एक बड़ी सफलता है حَدَآئِقَ وَأَعۡنَٰبًا ٣٢बाग़ है और अंगूर وَكَوَاعِبَ أَتۡرَابًا ٣٣और नवयौवना समान उम्रवाली وَكَأۡسًا دِهَاقًا ٣٤और छलक़ता जाम لَّا يَسۡمَعُونَ فِيهَا لَغۡوًا وَلَا كِذَّٰبًا ٣٥वे उसमें न तो कोई व्यर्थ बात सुनेंगे और न कोई झुठलाने की बात جَزَآءً مِّن رَّبِّكَ عَطَآءً حِسَابًا ٣٦यह तुम्हारे रब की ओर से बदला होगा, हिसाब के अनुसार प्रदत्त رَّبِّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا بَيۡنَهُمَا ٱلرَّحۡمَٰنِۖ لَا يَمۡلِكُونَ مِنۡهُ خِطَابًا ٣٧वह आकाशों और धरती का और जो कुछ उनके बीच है सबका रब है, अत्यन्त कृपाशील है, उसके सामने बात करना उनके बस में नहीं होगा يَوۡمَ يَقُومُ ٱلرُّوحُ وَٱلۡمَلَٰٓئِكَةُ صَفًّاۖ لَّا يَتَكَلَّمُونَ إِلَّا مَنۡ أَذِنَ لَهُ ٱلرَّحۡمَٰنُ وَقَالَ صَوَابًا ٣٨जिस दिन रूह और फ़रिश्ते पक्तिबद्ध खड़े होंगे, वे बोलेंगे नहीं, सिवाय उस व्यक्ति के जिसे रहमान अनुमति दे और जो ठीक बात कहे ذَٰلِكَ ٱلۡيَوۡمُ ٱلۡحَقُّۖ فَمَن شَآءَ ٱتَّخَذَ إِلَىٰ رَبِّهِۦ مَـَٔابًا ٣٩वह दिन सत्य है। अब जो कोई चाहे अपने रब की ओर रुज करे إِنَّآ أَنذَرۡنَٰكُمۡ عَذَابًا قَرِيبًا يَوۡمَ يَنظُرُ ٱلۡمَرۡءُ مَا قَدَّمَتۡ يَدَاهُ وَيَقُولُ ٱلۡكَافِرُ يَٰلَيۡتَنِي كُنتُ تُرَٰبَۢا ٤٠हमने तुम्हें निकट आ लगी यातना से सावधान कर दिया है। जिस दिन मनुष्य देख लेगा जो कुछ उसके हाथों ने आगे भेजा, और इनकार करनेवाला कहेगा, "ऐ काश! कि मैं मिट्टी होता