Millat al-Islam

Chapter 78 · 40 verses · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

Surah An-Naba in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah An-Naba (1413 reciters)
Meccanسورة النبأ40 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

عَمَّ يَتَسَآءَلُونَ ١ये लोग आपस में किस चीज़ का हाल पूछते हैं عَنِ ٱلنَّبَإِ ٱلۡعَظِيمِ ٢एक बड़ी ख़बर का हाल ٱلَّذِي هُمۡ فِيهِ مُخۡتَلِفُونَ ٣जिसमें लोग एख्तेलाफ कर रहे हैं كـَلَّا سَيَعۡلَمُونَ ٤देखो उन्हें अनक़रीब ही मालूम हो जाएगा ثُمَّ كـَلَّا سَيَعۡلَمُونَ ٥फिर इन्हें अनक़रीब ही ज़रूर मालूम हो जाएगा أَلَمۡ نَجۡعَلِ ٱلۡأَرۡضَ مِهَٰدًا ٦क्या हमने ज़मीन को बिछौना وَٱلۡجِبَالَ أَوۡتَادًا ٧और पहाड़ों को (ज़मीन) की मेख़े नहीं बनाया وَخَلَقۡنَٰكُمۡ أَزۡوَٰجًا ٨और हमने तुम लोगों को जोड़ा जोड़ा पैदा किया وَجَعَلۡنَا نَوۡمَكُمۡ سُبَاتًا ٩और तुम्हारी नींद को आराम (का बाइस) क़रार दिया وَجَعَلۡنَا ٱلَّيۡلَ لِبَاسًا ١٠और रात को परदा बनाया وَجَعَلۡنَا ٱلنَّهَارَ مَعَاشًا ١١और हम ही ने दिन को (कसब) मआश (का वक्त) बनाया وَبَنَيۡنَا فَوۡقَكُمۡ سَبۡعًا شِدَادًا ١٢और तुम्हारे ऊपर सात मज़बूत (आसमान) बनाए وَجَعَلۡنَا سِرَاجًا وَهَّاجًا ١٣और हम ही ने (सूरज) को रौशन चिराग़ बनाया وَأَنزَلۡنَا مِنَ ٱلۡمُعۡصِرَٰتِ مَآءً ثَجَّاجًا ١٤और हम ही ने बादलों से मूसलाधार पानी बरसाया لِّنُخۡرِجَ بِهِۦ حَبًّا وَنَبَاتًا ١٥ताकि उसके ज़रिए से दाने और सबज़ी وَجَنَّٰتٍ أَلۡفَافًا ١٦और घने घने बाग़ पैदा करें إِنَّ يَوۡمَ ٱلۡفَصۡلِ كَانَ مِيقَٰتًا ١٧बेशक फैसले का दिन मुक़र्रर है يَوۡمَ يُنفَخُ فِي ٱلصُّورِ فَتَأۡتُونَ أَفۡوَاجًا ١٨जिस दिन सूर फूँका जाएगा और तुम लोग गिरोह गिरोह हाज़िर होगे وَفُتِحَتِ ٱلسَّمَآءُ فَكَانَتۡ أَبۡوَٰبًا ١٩और आसमान खोल दिए जाएँगे وَسُيِّرَتِ ٱلۡجِبَالُ فَكَانَتۡ سَرَابًا ٢٠तो (उसमें) दरवाज़े हो जाएँगे और पहाड़ (अपनी जगह से) चलाए जाएँगे तो रेत होकर रह जाएँगे إِنَّ جَهَنَّمَ كَانَتۡ مِرۡصَادًا ٢١बेशक जहन्नुम घात में है لِّلطَّٰغِينَ مَـَٔابًا ٢٢सरकशों का (वही) ठिकाना है لَّٰبِثِينَ فِيهَآ أَحۡقَابًا ٢٣उसमें मुद्दतों पड़े झींकते रहेंगें لَّا يَذُوقُونَ فِيهَا بَرۡدًا وَلَا شَرَابًا ٢٤न वहाँ ठन्डक का मज़ा चखेंगे और न खौलते हुए पानी إِلَّا حَمِيمًا وَغَسَّاقًا ٢٥और बहती हुई पीप के सिवा कुछ पीने को मिलेगा جَزَآءً وِفَاقًا ٢٦(ये उनकी कारस्तानियों का) पूरा पूरा बदला है إِنَّهُمۡ كَانُواْ لَا يَرۡجُونَ حِسَابًا ٢٧बेशक ये लोग आख़ेरत के हिसाब की उम्मीद ही न रखते थे وَكَذَّبُواْ بِـَٔايَٰتِنَا كِذَّابًا ٢٨और इन लोगो हमारी आयतों को बुरी तरह झुठलाया وَكُلَّ شَيۡءٍ أَحۡصَيۡنَٰهُ كِتَٰبًا ٢٩और हमने हर चीज़ को लिख कर मनज़बत कर रखा है فَذُوقُواْ فَلَن نَّزِيدَكُمۡ إِلَّا عَذَابًا ٣٠तो अब तुम मज़ा चखो हमतो तुम पर अज़ाब ही बढ़ाते जाएँगे إِنَّ لِلۡمُتَّقِينَ مَفَازًا ٣١बेशक परहेज़गारों के लिए बड़ी कामयाबी है حَدَآئِقَ وَأَعۡنَٰبًا ٣٢(यानि बेहश्त के) बाग़ और अंगूर وَكَوَاعِبَ أَتۡرَابًا ٣٣और वह औरतें जिनकी उठती हुई जवानियाँ وَكَأۡسًا دِهَاقًا ٣٤और बाहम हमजोलियाँ हैं और शराब के लबरेज़ साग़र لَّا يَسۡمَعُونَ فِيهَا لَغۡوًا وَلَا كِذَّٰبًا ٣٥और शराब के लबरेज़ साग़र वहाँ न बेहूदा बात सुनेंगे और न झूठ جَزَآءً مِّن رَّبِّكَ عَطَآءً حِسَابًا ٣٦(ये) तुम्हारे परवरदिगार की तरफ से काफ़ी इनाम और सिला है رَّبِّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا بَيۡنَهُمَا ٱلرَّحۡمَٰنِۖ لَا يَمۡلِكُونَ مِنۡهُ خِطَابًا ٣٧जो सारे आसमान और ज़मीन और जो इन दोनों के बीच में है सबका मालिक है बड़ा मेहरबान लोगों को उससे बात का पूरा न होगा يَوۡمَ يَقُومُ ٱلرُّوحُ وَٱلۡمَلَٰٓئِكَةُ صَفًّاۖ لَّا يَتَكَلَّمُونَ إِلَّا مَنۡ أَذِنَ لَهُ ٱلرَّحۡمَٰنُ وَقَالَ صَوَابًا ٣٨जिस दिन जिबरील और फरिश्ते (उसके सामने) पर बाँध कर खड़े होंगे (उस दिन) उससे कोई बात न कर सकेगा मगर जिसे ख़ुदा इजाज़त दे और वह ठिकाने की बात कहे ذَٰلِكَ ٱلۡيَوۡمُ ٱلۡحَقُّۖ فَمَن شَآءَ ٱتَّخَذَ إِلَىٰ رَبِّهِۦ مَـَٔابًا ٣٩वह दिन बरहक़ है तो जो शख़्श चाहे अपने परवरदिगार की बारगाह में (अपना) ठिकाना बनाए إِنَّآ أَنذَرۡنَٰكُمۡ عَذَابًا قَرِيبًا يَوۡمَ يَنظُرُ ٱلۡمَرۡءُ مَا قَدَّمَتۡ يَدَاهُ وَيَقُولُ ٱلۡكَافِرُ يَٰلَيۡتَنِي كُنتُ تُرَٰبَۢا ٤٠हमने तुम लोगों को अनक़रीब आने वाले अज़ाब से डरा दिया जिस दिन आदमी अपने हाथों पहले से भेजे हुए (आमाल) को देखेगा और काफ़िर कहेगा काश मैं ख़ाक हो जाता

Translation: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.